Find my Blog: Pyasa Mann

Find my Blog: Pyasa Mann
Pyasa Mann on facebook. Please click on the image.

शनिवार, 9 अप्रैल 2016

सबसे ख़तरनाक होता है - Sabse Khatarnak Hota Hai

Hindi Creators

मेहनत की लूट सबसे ख़तरनाक नहीं होती
पुलिस की मार सबसे ख़तरनाक नहीं होती
ग़द्दारी और लोभ की मुट्ठी सबसे ख़तरनाक नहीं होती


बैठे-बिठाए पकड़े जाना - बुरा तो है

सहमी-सी चुप में जकड़े जाना - बुरा तो है
पर सबसे ख़तरनाक नहीं होता


कपट के शोर में 

सही होते हुए भी दब जाना - बुरा तो है
जुगनुओं की लौ में पढ़ना -बुरा तो है 
मुट्ठियां भींचकर बस वक्त निकाल लेना - बुरा तो है
सबसे ख़तरनाक नहीं होता


सबसे ख़तरनाक होता है 

मुर्दा शांति से भर जाना
तड़प का न होना सब सहन कर जाना
घर से निकलना काम पर
और काम से लौटकर घर जाना
सबसे ख़तरनाक होता है
हमारे सपनों का मर जाना
                                                          

                                                 -अवतार सिंह संधू "पाश"